नक्सली समर्थक गिरफ्तार

देवरी : देवरी पुलिस ने शुक्रवार को नक्सली समर्थक सुरेश यादव को गिरफ्तार किया है. पुलिस की गिरफ्त में आया सुरेश यादव भेलवाघाटी थाना इलाके के नाढ़ा गांव का रहनेवाला है. इस संदर्भ में थाना प्रभारी सुनीत कुमार ने बताया की सूचना मिली थी की नक्सली समर्थक सुरेश यादव देवरी के सुखलजोरिया के पास है. […]

देवरी : देवरी पुलिस ने शुक्रवार को नक्सली समर्थक सुरेश यादव को गिरफ्तार किया है. पुलिस की गिरफ्त में आया सुरेश यादव भेलवाघाटी थाना इलाके के नाढ़ा गांव का रहनेवाला है. इस संदर्भ में थाना प्रभारी सुनीत कुमार ने बताया की सूचना मिली थी की नक्सली समर्थक सुरेश यादव देवरी के सुखलजोरिया के पास है.
इसी सूचना के आधार पर सुखलजोरिया के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया गया. बताया की गिरफ्त में आये सुरेश यादव को पूछताछ के बाद उसे चकाई पुलिस को सौंप दिया गया है. बताया कि सुरेश यादव के विरुद्ध चकाई थाना में मामला दर्ज है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >