कोडरमा-कोवाड़ रेल लाइन पर आज से स्पीड ट्रायल

राजधनवार/हीरोडीह : कोडरमा-कोवाड़ रेल लाइन पर शुक्रवार से स्पीड ट्रायल होगा. गुरुवार को इस्ट जोन लखनऊ के सीआरएस पीके वाजपेयी के नेतृत्व में अधिकारियों ने लाइन का निरीक्षण कर पुल, पुलिया आदि का जायजा लिया और उक्त जानकारी दी. अधिकारी काम से संतुष्ट दिखे. श्री वाजपेयी ने बताया कि यह निरीक्षण रेल परिचालन के पूर्व […]

राजधनवार/हीरोडीह : कोडरमा-कोवाड़ रेल लाइन पर शुक्रवार से स्पीड ट्रायल होगा. गुरुवार को इस्ट जोन लखनऊ के सीआरएस पीके वाजपेयी के नेतृत्व में अधिकारियों ने लाइन का निरीक्षण कर पुल, पुलिया आदि का जायजा लिया और उक्त जानकारी दी. अधिकारी काम से संतुष्ट दिखे.
श्री वाजपेयी ने बताया कि यह निरीक्षण रेल परिचालन के पूर्व का है. सब कुछ सही होने पर रेलवे परिचालन के लिए रेल मंत्रलय को रिपोर्ट भेजी जायेगी. इसके बाद परिचालन की तिथि निर्धारित की जायेगी. इस दौरान पदाधिकारियों ने राकेशबाद, रेंबा हॉल्ट तथा धनवार स्टेशन पर पौधरोपण भी किया. साथ ही इन जगहों पर ट्रैक की जांच भी की.
टीम में पटना के मुख्य प्रशासनिक पदाधिकारी एलएम झा, धनबाद मंडल रेल प्रबंधक बीबी सिंह, मुख्य अभियंता जेएल दास, दूरसंचार मुख्य अभियंता पीएस राय, हरपाल सिंह, संजय कुमार, एसके गुप्ता, बीके सिंह, एसके झा आदि शामिल थे. मौके पर हीरोडीह थाना प्रभारी मनोज कुमार दल बल के साथ मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >