नन बैंकिंग ‘जीवन सरल’ का निदेशक गया जेल

गिरिडीह : नगर थाना पुलिस ने जीवन सरल नामक नन बैंकिंग कंपनी के कथित निदेशक को मंगलवार को जेल भेज दिया है. आरोपित मुफस्सिल थाना इलाके के बरमोरिया निवासी पति साव है. उसे सोमवार की शाम को नगर थाना प्रभारी बिमल नंदन सिन्हा व एएसआइ जगलाल चौधरी ने गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद उससे […]

गिरिडीह : नगर थाना पुलिस ने जीवन सरल नामक नन बैंकिंग कंपनी के कथित निदेशक को मंगलवार को जेल भेज दिया है. आरोपित मुफस्सिल थाना इलाके के बरमोरिया निवासी पति साव है.
उसे सोमवार की शाम को नगर थाना प्रभारी बिमल नंदन सिन्हा व एएसआइ जगलाल चौधरी ने गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद उससे डीएसपी विजय आशीष कुजूर ने भी पूछताछ की.
बताया जाता है की इस पूछताछ में नेटवर्क के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी भी पुलिस को दी है. कांड के अनुसंधानकर्ता जगलाल चौधरी ने बताया कि जेल भेजा गया आरोपित पति साव अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर जीवन सरल नामक नन बैंकिंग कंपनी चलाता था. इस दौरान कई लोगों से इनलोगों ने पैसे जमा कराये थे. नगर थाना इलाके के मो अफरोज ने लाखों रुपये इस नन बैंकिंग कंपनी में जमा कराये थे.
जब अफरोज ने पैसे की मांग की थी तो ये लोग उसे बरगलाने लगे. अफरोज ने 25 जनवरी को मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी थी. अफरोज ने पति साव के अलावा सुखदेव साव, तुलसी साव, शंकर साव और बेंगाबाद के मो अख्तर को नामजद बनाया था.
प्राथमिकी के बाद से सभी की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी की जा रही थी, लेकिन सभी फरार थे. सोमवार को गुप्त सूचना पर पति को पकड़ा गया. डीएसपी बताया कि बाकी आरोपित की भी गिरफ्तारी जल्द होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >