गिरिडीह : भ्रष्ट पदाधिकारियों पर नकेल कसी जायेगी. केंद्र और राज्य सरकार मिलकर झारखंड प्रदेश को आगे बढ़ा रही है. उक्त बातें ग्रामीण विकास मंत्री सह गिरिडीह प्रभारी मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने कही. वह मोदी सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर सोमवार को परिषदन भवन में भाजपा के जन कल्याण पर्व कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अशोक उपाध्याय ने की.
श्री मुंडा ने कहा कि मोदी सरकार गरीबों के विकास को लेकर दृढ़ संकल्पित है. जन-धन योजना, अटल पेंशन योजना, सुकन्या योजना समेत कई योजनाओं का लाभ जनता को मिल रहा है. गिरिडीह के सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने कहा कि मोदी सरकार ने देशवासियों का मान-सम्मान बढ़ाया है.
किसानों के लिए बिजली की व्यवस्था की जा रही है. सत्तारूढ़ दल के सचेतक सह जमुआ विधायक केदार हाजरा ने कहा कि मोदी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना है. जल्द ही निगरानी समिति, बीस सूत्री कमेटी का गठन कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी सौंपी जायेगी.
जिलाध्यक्ष अशोक उपाध्याय, सुरेंद्र राय, विनय कुमार शर्मा, पूनम प्रकाश, बाबुल प्रसाद गुप्ता, अशोक गुप्ता, डा. विद्याभूषण, विवेश जालान, कामेश्वर पासवान, संजीत सिंह ने भी विचार रखे. मौके पर रामचंद्र साव, अजरुन बैठा, परमेश्वर मोदी, दीपक पंडित, भागीरथ मंडल, संजू सिंह, अनूप कुमार सिन्हा, संजय सिंह, सुबोध प्रकाश, संदीप डंगैच, हरमिंदर सिंह बग्गा, शुकदेव प्रसाद साहू, सुभाष सिन्हा, ओमप्रकाश गुप्ता, मणीलाल साव, गोपाल विश्वकर्मा, लवण मंडल, प्रदीप शर्मा, महेंद्र वर्मा, रामरतन राम, रंजीत मरांडी, ब्रrादेव तिवारी, सोनू चौरसिया समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे.
