बेंगाबाद : बिरनी के बाद बेंगाबाद में भी प्रेमी के घर प्रेमिका के डेरा डालने का मामला सामने आया है.
बेंगाबाद थाना क्षेत्र के दनुआडीह गांव में प्रेमिका प्रेमी के घर पहुंच गयी. बाद में ग्रामीण जुटे और दोनों की शादी करा दी गयी. बताया जाता है कि दनुआडीह के अजय सिंह का प्रेम प्रसंग पिछले एक साल से बदगुंदा कला की चांदनी के साथ चल रहा था. युवक ने शादी से इनकार किया तो प्रेमिका दो दिन पहले उसके घर पहुंच गयी और डेरा डाल दिया. रविवार को समाजसेवियों ने पहल की और पंचायत के माध्यम से दोनों के परिजनांे को बुलाया गया.
समझा-बुझाकर दोनों की शादी कराने का निर्णय लिया गया. पंचों ने प्रेमी युगल की बारासोली स्थित शिव मंदिर में शादी करा दी. मौके पर राजेंद्र वर्मा, मोहन राय, धनेश्वर यादव, पूरण प्रसाद यादव, पंकज राम, गाजो सिंह, संजय यादव, मनोज रजक, सातो सिंह, गिरधारी सिंह, चिंतामनी सिंह, पाचू मियां, अशोक सिंह, मंटू सिंह, दिलीप चौधरी, मनीष सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे. इधर बेंगाबाद के थाना प्रभारी राजीव कुमार ने कहा कि अभी तक इस मामले की सूचना पुलिस को नहीं मिली है.
