चतरो बाजार में पसरा सन्नाटा

देवरी : बीते शुक्रवार एवं शनिवार को देवरी प्रखंड के देवरी बाजार एवं थाना मोड़ व चतरो बाजार में चलाये गये अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत इन बाजारों में तोड़ी गयी दुकान, गुमटी से कई लोग बेरोजगार हो गये हैं. इधर देवरी प्रखंड के चतरो बाजार में चलाये गये अतिक्रमण हटाओ अभियान के बाद चतरो […]

देवरी : बीते शुक्रवार एवं शनिवार को देवरी प्रखंड के देवरी बाजार एवं थाना मोड़ व चतरो बाजार में चलाये गये अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत इन बाजारों में तोड़ी गयी दुकान, गुमटी से कई लोग बेरोजगार हो गये हैं.
इधर देवरी प्रखंड के चतरो बाजार में चलाये गये अतिक्रमण हटाओ अभियान के बाद चतरो बाजार में रविवार को सन्नाटा पसरा रहा. खरीदारी एवं अन्य लोगों से गुलजार रहने वाले चतरो बाजार में रविवार को इक्के-दुक्के लोग ही नजर आये. इस दौरान बाजार की दुकानें बंद रहने के कारण रोजमर्रा की वस्तुओं की खरीदारी करने हेतु चतरो बाजार आये लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >