कार्रवाई नहीं होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी

गांडेय : बीस दिन पूर्व आवेदन दिये जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से नाराज दो स्वयं सहायता समूहों की अध्यक्षों ने धरना प्रदर्शन व भूख हड़ताल की चेतावनी दी है. मामले को ले समूह की अध्यक्ष ने उपायुक्त को आवेदन लिखा है. उपायुक्त को लिखे आवेदन में युगमाया स्वयं सहायता समूह कोलडीह की […]

गांडेय : बीस दिन पूर्व आवेदन दिये जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से नाराज दो स्वयं सहायता समूहों की अध्यक्षों ने धरना प्रदर्शन व भूख हड़ताल की चेतावनी दी है. मामले को ले समूह की अध्यक्ष ने उपायुक्त को आवेदन लिखा है.
उपायुक्त को लिखे आवेदन में युगमाया स्वयं सहायता समूह कोलडीह की अध्यक्ष युगमाया देवी व प्रगति स्वयं सहायता समूह रसनजोरी की अध्यक्ष बसंती देवी ने कहा है कि दो एसएचजी की अध्यक्ष का नाम नयी बीपीएल सूची में नहीं है. इसके बाद भी दोनों समूहों को जविप्र का लाइसेंस दिया गया. बीते 11 मई को आवेदन देकर जांच की मांग के बाद भी बगैर जांच व कार्रवाई किये इन समूहों को आवंटन भी दिया जा रहा है.
कहा कि मामले की जांच व कार्रवाई करते हुए अनुज्ञप्ति रद्द नहीं हुई तो हम समाहारणालय के समक्ष धरना प्रदर्शन व भूख हड़ताल को बाध्य होंगे. आवेदन की प्रतिलिपि अनुमंडल पदाधिकारी व जिला आपूर्ति पदाधिकारी को भी दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >