कार्यपालक पदाधिकारी के साथ धक्का-मुक्की

नगर पर्षद गिरिडीह गिरिडीह :फरवरी से लंबित वेतन भुगतान को ले सफाई कर्मियों को आश्वासन के और घूंट पीना मंजूर नहीं. कार्य बहिष्कार आंदोलन पर उतरे नगर पर्षद के सफाई कर्मियों ने उस वक्त हंगामा बरपाया जब नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी अपने चेंबर से निकल कर बाहर जाने लगे. ज्योंही सफाई कर्मियों की नजर […]

नगर पर्षद गिरिडीह

गिरिडीह :फरवरी से लंबित वेतन भुगतान को ले सफाई कर्मियों को आश्वासन के और घूंट पीना मंजूर नहीं. कार्य बहिष्कार आंदोलन पर उतरे नगर पर्षद के सफाई कर्मियों ने उस वक्त हंगामा बरपाया जब नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी अपने चेंबर से निकल कर बाहर जाने लगे.

ज्योंही सफाई कर्मियों की नजर कार्यपालक पदाधिकारी पर पड़ी, वे उत्तेजित हो गये और कार्यपालक पदाधिकारी श्रवण कुमार को कार्यालय से बाहर जाने से रोकने का प्रयास किया.

इस दौरान पदाधिकारी के साथ धक्का-मुक्की हुई, उनकी घड़ी टूट गयी और शर्ट भी फट गयी. अधिकारियों की मध्यस्थता में गुरुवार को नप अध्यक्षता में वार्ता तय होने पर सफाई कर्मी माने. कार्यपालक पदाधिकारी श्रवण कुमार की लिखित शिकायत पर गिरिडीह नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >