गिरिडीह : सीसीएल गिरिडीह कोलियरी के सीपी साइडिंग में कोयला चोरी होने की सूचना पर मंगलवार को मुफस्सिल थाना पुलिस ने छापामारी की. प्रशिक्षु आइपीएस अंशुमान कुमार के निर्देश पर अनि फैज रब्बानी दलबल के साथ साइडिंग पहुंचे.
पुलिस के पहुंचते ही कोयला चोर भागने लगे. बताया जाता है कि भाग रहे कोयला चोरों का पीछा श्री रब्बानी ने काफी दूर तक किया और दो लोगों को पकड़ कर थाना लाया गया. पुलिस पूछताछ कर रही है.
