ट्रक के धक्के से युवक की मौत

गिरिडीह : गिरिडीह-डुमरी पथ के बदडीहा के समीप मंगलवार की रात 8 बजे हादसे में बाइक सवार की मौत हो गयी.अवर निरीक्षक अजय साहू ने बताया कि मृतक सरिया रत्नाडीह का रहनेवाला था. गिरिडीह की ओर से एक युवक बाइक से डुमरी की ओर जा रहा था. जैसे ही वह बदडीहा के आगे बढ़ तो […]

गिरिडीह : गिरिडीह-डुमरी पथ के बदडीहा के समीप मंगलवार की रात 8 बजे हादसे में बाइक सवार की मौत हो गयी.अवर निरीक्षक अजय साहू ने बताया कि मृतक सरिया रत्नाडीह का रहनेवाला था. गिरिडीह की ओर से एक युवक बाइक से डुमरी की ओर जा रहा था.

जैसे ही वह बदडीहा के आगे बढ़ तो एक ट्रक ने धक्का मार दिया. घटनास्थल पर ही उसने दम तोड़ दिया. वहीं धक्का मारने के बाद ट्रक चालक फरार हो गया. लोगों ने इस घटना की सूचना डीएसपी शंभु कुमार सिंह को दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >