चहारदीवारी तोड़ घर में घुसा अनियंत्रित डंपर

गिरिडीह : गिरिडीह-टुंडी पथ के मोहनपुर के पास सोमवार की दोपहर को एक अनियंत्रित डंफर एक घर में घुस गया. इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. घर को क्षति पहुंची है. बताया जाता है कि एक फैक्टरी से डस्ट लादकर एक डंपर जा रहा था. अंबाडीह मस्जिद के पास चालक का संतुलन गड़बड़ा […]

गिरिडीह : गिरिडीह-टुंडी पथ के मोहनपुर के पास सोमवार की दोपहर को एक अनियंत्रित डंफर एक घर में घुस गया. इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. घर को क्षति पहुंची है.

बताया जाता है कि एक फैक्टरी से डस्ट लादकर एक डंपर जा रहा था. अंबाडीह मस्जिद के पास चालक का संतुलन गड़बड़ा गया और वाहन धनराज वर्मा के घर की चहारदीवारी को तोड़ते हुए घुस गया. मामले की जानकारी मिलते ही महतोडीह पिकेट से सअनि आरएन मुंडा पहुंचे और वाहन को कब्जे में लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >