थाना परिसर में युवक का सिर फोड़ा, एएसआइ सस्पेंड

एएसआइ ने आरोप को बताया बेबुनियाद गिरिडीह : मुफस्सिल थाना इलाके के झरियागादी निवासी नारायण पंडित नामक युवक ने थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक नवल किशोर मिश्र पर थाना परिसर में मारपीट कर सिर फोड़ देने का आरोप लगाया है. घायल युवक सदर अस्पताल में भरती है. इस बीच एएसआइ मिश्र को डीएसपी शंभु […]

एएसआइ ने आरोप को बताया बेबुनियाद

गिरिडीह : मुफस्सिल थाना इलाके के झरियागादी निवासी नारायण पंडित नामक युवक ने थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक नवल किशोर मिश्र पर थाना परिसर में मारपीट कर सिर फोड़ देने का आरोप लगाया है.

घायल युवक सदर अस्पताल में भरती है.

इस बीच एएसआइ मिश्र को डीएसपी शंभु कुमार सिंह ने निलंबित कर दिया है. मामले की जांच करने के बाद एसपी कुलदीप द्विवेदी के निर्देश पर एएसआइ मिश्र पर यह कार्रवाई की गयी है. इस संदर्भ में डीएसपी ने बताया कि जांचोपरांत यह कार्रवाई की गयी है.

नारायण का कहना है कि उसकी पत्नी ने उस पर दहेज प्रताड़ना व मेंटनेंस का मुकदमा कर रखा है.

मामला कोर्ट में लंबित है. पिछले कुछ दिनों से उसपर पंचायत के माध्यम से विवाद को समाप्त करने का दबाव बनाया जा रहा था. गत 28 अप्रैल को भी उसे बच्चे के साथ थाना बुलाया गया, जहां बच्चे को उससे छीन कर उसकी पत्नी प्रतिमा देवी को दे दिया गया. लगातार बनाये जा रहे दबाव की शिकायत उसने एसपी से भी की थी. बुधवार को मुफस्सिल थाना के एएसआइ नवल किशोर मिश्र ने फोन कर थाना बुलाया. कहा कि पंचायत होगी.

वह अपने पिता जागेश्वर पंडित व मंगरोडीह मुखिया साठू ठाकुर के साथ थाना गया. नारायण का आरोप है कि थाना पहुंचते ही एएसआइ मिश्र ने कहा कि एसपी से शिकायत करते हो. इसके बाद एएसआइ ने उसे पहले लात-घूंसे से पीटा और पास के पेड़ से सिर को टकरा दिया गया जिससे उसका सिर फट गया. वहीं एएसआइ नवल किशोर मिश्र ने कहा कि नारायण पंडित और उसकी पत्नी के बीच विवाद निपटाने के लिये थाना परिसर में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक थी.

इसमें नारायण को बुलाया गया था. नारायण के साथ मारपीट नहीं की गयी. उन पर लगाये गये आरोप गलत हैं. श्री मिश्र का कहना है कि नारायण शराब के नशे में थाना आया था और लोगों से र्दुव्‍यवहार कर रहा था.

डीएसपी ने की मामले की जांच

युवक के साथ मारपीट के मामले को एसपी कुलदीप द्विवेदी ने गंभीरता से लिया और इसकी जांच का निर्देश डीएसपी शंभु कुमार सिंह को दिया. डीएसपी बुधवार की शाम सदर अस्पताल पहुंचे और घायल नारायण पंडित से बात की. नारायण ने बताया कि एएसआइ मिश्र ने उसे बुरी तरह पीटा है.

मुखिया साठू ठाकुर नहीं रहते तो एएसआइ उसे और पीटते. डीएसपी ने घायल युवक के पिता जागेश्वर पंडित से भी बात की. डीएसपी ने अस्पताल के चिकित्सकों से भी युवक की स्थिति की जानकारी ली. इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है. दोष साबित हुआ तो एएसआइ पर कार्रवाई होगी. इस दौरान अवर निरीक्षक अजय कुमार साहू मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >