आवेश में आकर अपने ही घर में लगायी आग

बेंगाबाद : छोटकी खरगडीहा मुख्य बाजार स्थित हरखुडीह टोला में सोमवार दोपहर को आवेश में आकर एक व्यक्ति ने अपने ही घर में आग लगा ली, जिससे एक लाख रुपये की संपत्ति राख हो गयी. टोला के बहादुर साह शराब का पड़ोसी बुधन साव के साथ तू-तू-मैं-मैं के बाद मारपीट हो गयी. आरोप है कि […]

बेंगाबाद : छोटकी खरगडीहा मुख्य बाजार स्थित हरखुडीह टोला में सोमवार दोपहर को आवेश में आकर एक व्यक्ति ने अपने ही घर में आग लगा ली, जिससे एक लाख रुपये की संपत्ति राख हो गयी.
टोला के बहादुर साह शराब का पड़ोसी बुधन साव के साथ तू-तू-मैं-मैं के बाद मारपीट हो गयी. आरोप है कि उसने बुधन साव की बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी. बताया जाता है कि बहादुर अपने घर पहुंचा तो परिजनों के साथ भी वह उलझ गया. इसी दौरान आवेश में आकर उसने अपने ही घर को आग के हवाले कर दिया. घटना की सूचना पाकर बेंगाबाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बहादुर साव को गिरफ्तार कर थाना ले आयी है.
ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी कि आग पर काबू पाना मुश्किल था. ग्रामीणों ने इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी, तब जाकर आग पर काबू पाया गया. बेंगाबाद थाना के एसआइ जेपीएन सिन्हा ने कहा कि परिजनों के साथ झगड़े के बाद आवेश में आकर उसने अपने घर में आग लगा ली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >