गावां : गावां थाना क्षेत्र स्थित मंझने गांव की एक विवाहिता ने एक युवक पर बलात्कार का प्रयास करने व जति सूचक शब्द का प्रयोग कर गली-गलौज का आरोप लगाया है. गावां थाना को दिए आवेदन में महिला ने कहा कि वह अपने घर में अकेली थी.
रात को सुरेंद्र यादव उसके घर घुस गया और जबर्दस्ती का प्रयास करने लगा. शोर मचाने पर गाली-गलौज करते हुए भाग गया. थाना प्रभारी हनुमान शरण सिन्हा ने बताया कि महिला के आवेदन पर गावां थाना में कांड संख्या 53/15 दफा 376 सी, 511आइपीसी, 3/4 हरिजन आदिवासी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.
