संगठन की जिम्मेवारी को अंजाम देने में माहिर रहा है नक्सली बशीर
छापेमारी अभियान में शामिल टीम को किया जायेगा पुरस्कृत
गिरिडीह : भाकपा माओवादी के सबजोनल कमांडर कुंवर उर्फ राजकुमार यादव उर्फ बशीर पर झारखंड व बिहार के विभिन्न थानों में दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं. वह संगठन की जिम्मेवारी को अंजाम देने में माहिर रहा है.
एसपी कुलदीप द्विवेदी ने बताया कि नक्सलियों को पकड़ने के लिये जो टीम बनायी गयी उसमें एएसपी अभियान कुणाल, डीएसपी मुख्यालय शंभु कुमार सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजकुमार मेहता, सीआरपीएफ 7 बटालियन के कमांडेंट प्रदीप कुमार कैली, देवरी थाना प्रभारी सुनीत कुमार, पुअनि उत्तम कुमार उपाध्याय के साथ सीआरपीएफ तथा जिला पुलिस बल के जवान शामिल थे. इन सभी अधिकारियों व जवानों को सम्मानित किया जायेगा. सभी को पुरस्कार भी मिलेगा.
