जीप व रोलर के बीच टक्कर, पांच घायल

तिसरी : लोकाय नयनपुर थाना क्षेत्र में सेवाटांड़ के पूर्व स्थित एक नदी के पास रविवार की रात सड़क किनारे खड़े रोलर को कमांडर जीप ने टक्कर मार दी. इस घटना में जीप में सवार पांच यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया गया है. […]

तिसरी : लोकाय नयनपुर थाना क्षेत्र में सेवाटांड़ के पूर्व स्थित एक नदी के पास रविवार की रात सड़क किनारे खड़े रोलर को कमांडर जीप ने टक्कर मार दी. इस घटना में जीप में सवार पांच यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया गया है.

स्थानीय थाना की पुलिस ने जीप को जब्त कर लिया है, परंतु चालक फरार है. थाना प्रभारी मिशिर उरांव ने बताया कि भुराई से कुछ लोग कमांडर पर सवार होकर नेवातहरी स्थित झरनवा जा रहे थे. नदी के पास सड़क किनारे खड़े रोलर से उक्त जीप टकरा गयी और उसमें सवार भुराई की गीता देवी, परमेश्वर राय, बसंती देवी, नागो राय व सकुना देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >