Giridih News : रेलवे एक्ट में 42 धराये, जुर्माना देकर हुए मुक्त

Giridih News : हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन में चेकिंग अभियान

Giridih News : रेलवे सुरक्षा बल ने शुक्रवार को हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन में चेकिंग अभियान चलाया. अभियान का नेतृत्व निरीक्षक प्रभारी विश्वनाथ कुमार कर रहे थे. इस दौरान रेलवे अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कुल 42 लोग पकड़े गये, जिन्हें निर्धारित जुर्माना राशि लेकर मुक्त किया गया. निरीक्षक प्रभारी श्री कुमार ने बताया कि रेलवे में सुरक्षित यात्रा करने तथा रेल संपत्ति की सुरक्षा को लेकर के नियम बनाये गये हैं. लेकिन, इन नियमों की अनदेखी कर कुछ लोग रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हैं. वहीं यात्रियों को भी परेशान होना पड़ता है. यात्री लगातार इसकी शिकायत करते हैं. रेलवे अधिकारियों के आदेश अनुसार चेकिंग अभियान चलाया जाता है. शुक्रवार को अभियान के दौरान नो पार्किंग जोन में गाड़ी खड़ा करने के आरोप में 13 व्यक्ति, महिला डिब्बे में अवैध रूप से सफर करने के आरोप में नौ यात्री तथा रेलवे ट्रैक पार करने 13 व्यक्ति पकड़े गये. वहीं, दिव्यांग कोच में सफर करने के आरोप में दो तथा पायदान पर सफर करने के आरोप में पांच व्यक्तियों को पकड़ा गया. पकड़े गए लोगों को रेलवे दंडाधिकारी धनबाद के समक्ष ऑनलाइन प्रस्तुत किया गया, जहां लोगों ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए भविष्य में इस प्रकार की गलती नहीं करने की बात कही. सभी पर जुर्माना राशि निर्धारित की गयी. लोगों ने निर्धारित दंड राशि जमा किया. इसके बाद उन्हें मुक्त किया गया. उक्त चेकिंग अभियान में ऑन ड्यूटी आरपीएफ स्टाफ शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Manoj kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >