सरकारी शिक्षक की आश्रित, नाबालिग पंचायत प्रतिनिधि, सहिया उठा रहीं पैसे

Maina Samman Yojana. मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की लाभुकों के भौतिक सत्यापन में व्यापक गड़बड़ियां सामने आ रही हैं. विभागीय आदेश पर हो रही जांच में गांडेय प्रखंड में अब तक 418 लाभुक अयोग्य पायी गयी हैं. इनमें सरकारी शिक्षक की परिजन, पारा शिक्षक, उपमुखिया, वार्ड सदस्य, सहिया शामिल हैं. दीगर यह कि लाभुकों में दर्जनाधिक नाबालिग भी हैं, जिनका फॉर्म भरकर लाभान्वित किया गया है.

सरकारी शिक्षक की आश्रित, नाबालिग पंचायत प्रतिनिधि, सहिया उठा रहीं पैसे

मंईयां सम्मान योजना. गलत तरीके से लाभ लेनेवाली 418 लाभुक चिह्नित

रसोइया व पोषण सखी भी ले रहीं योजना का लाभ

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की लाभुकों के भौतिक सत्यापन में व्यापक गड़बड़ियां सामने आ रही हैं. विभागीय आदेश पर हो रही जांच में गांडेय प्रखंड में अब तक 418 लाभुक अयोग्य पायी गयी हैं. इनमें सरकारी शिक्षक की परिजन, पारा शिक्षक, उपमुखिया, वार्ड सदस्य, सहिया शामिल हैं. दीगर यह कि लाभुकों में दर्जनाधिक नाबालिग भी हैं, जिनका फॉर्म भरकर लाभान्वित किया गया है. विभागीय रिपोर्ट के अनुसार, अयोग्य लाभुकों में जलसहिया, रसोइया, पोषण सखी, पारा शिक्षक की परिजन, पुलिस की परिजन और सरकारी नौकरी करनेवाली भी शामिल हैं. ऐसी लाभुकों में शादी कर बिहार गयी महिला भी है. यही नहीं, गिरिडीह सदर अस्पताल में कार्यरत एक कर्मचारी की पत्नी का नाम भी मंइयां सम्मान योजना के लाभुकों की सूची में है.

पोर्टल से नाम हटाने की प्रक्रिया में जुटा विभाग

बताते चलें कि गिरिडीह के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने जिले के सभी बीडीओ को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की लाभुकों का भौतिक सत्यापन कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था. उपायुक्त के आदेश के आलोक में गांडेय प्रखंड प्रशासन योजना की लाभुकों का सत्यापन करा रहा है. प्रखंड से विभाग को भेजे गये पत्र में 418 लाभुकों को अयोग्य बताया गया है. बीडीओ ने अयोग्य लाभुकों की सूची उपलब्ध कराते हुए सामाजिक सुरक्षा विभाग को अग्रेतर कार्रवाई के लिए दिशा-निर्देश मांगा है. बताया जा रहा है कि ऐसी लाभुकों का नाम अब पोर्टल से हटाने की प्रक्रिया में विभाग जुट गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >