स्कूल बस पर पथराव के आरोपितों को मिली जमानत

गिरिडीह : बीएनएस डीएवी स्कूल के बस पर पथराव करने वाले दो आरोपितों को थाना से जमानत मिल गयी. बताया जाता है कि मंगलवार को नगर थाना क्षेत्र के बरगंडा चौक के पास कुछ लोगों ने बच्चों से भरी स्कूल बस पर पथराव किया था. हालांकि मामूली विवाद में किये गये इस पथराव में किसी […]

गिरिडीह : बीएनएस डीएवी स्कूल के बस पर पथराव करने वाले दो आरोपितों को थाना से जमानत मिल गयी. बताया जाता है कि मंगलवार को नगर थाना क्षेत्र के बरगंडा चौक के पास कुछ लोगों ने बच्चों से भरी स्कूल बस पर पथराव किया था. हालांकि मामूली विवाद में किये गये इस पथराव में किसी बच्चों को चोट तो नहीं लगी थी.
लेकिन बस का शीशा टूट गया था. मामले को लेकर नगर थाना प्रभारी विमल नंदन सिन्हा ने सदानंद साव और दयानंद साव नामक दो लोगों को गिरफ्तार किया था. थाना प्रभारी श्री सिन्हा ने बताया कि दोनों आरोपियों को थाना से जमानत दे दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >