गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र के बड़ा चौक निवासी शेखर जालान ने कुछ लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. शेखर का कहना है कि बुधवार की दोपहर को उसके मोबाइल पर फोन आया और उसे स्टेशन रोड में बुलाया गया.
स्टेशन रोड जाने पर उसके साथ आठ-दस लोगों ने मारपीट की. मारपीट में उसे गंभीर चोट आयी है. शेखर ने रोहित यादव, संदीप यादव समेत कई लोगों के खिलाफ थाना में आवेदन भी दिया है. पुलिस ने शेखर को इलाज के लिये सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि आवेदन के आलोक पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.
