ड्यूटी से गायब मिले शिक्षकों को डीएसइ ने किया शो-कॉज

गिरिडीह : डीएसइ महमूद आलम ने बुधवार को डुमरी प्रखंड के चार स्कूलों का औचक निरीक्षण किया.इस क्रम में उन्होंने अतकी मध्य विद्यालय में एक शिक्षक, फतेहपुर उमवि में दो पारा शिक्षक, बरगंडा उमवि में एक शिक्षक व एक पारा शिक्षक ड्यूटी से अनुपस्थित पाया, जबकि उरंगो उमवि अपराह्न् दो बजे बंद मिला. डीएसइ ने […]

गिरिडीह : डीएसइ महमूद आलम ने बुधवार को डुमरी प्रखंड के चार स्कूलों का औचक निरीक्षण किया.इस क्रम में उन्होंने अतकी मध्य विद्यालय में एक शिक्षक, फतेहपुर उमवि में दो पारा शिक्षक, बरगंडा उमवि में एक शिक्षक व एक पारा शिक्षक ड्यूटी से अनुपस्थित पाया, जबकि उरंगो उमवि अपराह्न् दो बजे बंद मिला. डीएसइ ने विद्यालय बंद रहने के मामले को भी गंभीरता से लिया है.
उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया सभी गायब शिक्षक व पारा शिक्षकों को शो-कॉज किया गया है. शो-कॉज का माकूल जवाब नहीं मिलने पर सरकारी शिक्षकों का निलंबन व पारा शिक्षकों का अनुबंध रद्द करने के लिए डीसी के पास संचिका उपस्थापित की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >