गिरिडीह : जन सुविधाओं के मद्देनजर अब जिला प्रशासन ने लोगों की शिकायत सुनने के लिए प्रत्येक प्रखंड व अंचल में जनता दरबार लगाने की घोषणा की है. जनता दरबार में लोग अपनी समस्या रख सकते हैं.
ऑन द स्पॉट उनकी समस्याओं का निदान किया जायेगा. बता दें कि डीसी उमाशंकर सिंह की पहल पर प्रत्येक बुधवार व शनिवार को प्रखंड च अंचल कार्यालय में जनता दरबार लगाया जायेगा. बुधवार को इसकी शुरुआत भी कर दी गयी है. डीसी के निर्देश के आलोक में बुधवार को पीरटांड़ में जनता दरबार लगाया गया. कई लोग जनता दरबार में पहुंचे.
बीडीओ विकास कुमार राय की उपस्थिति में यहां पर पहुंचे जन प्रतिनिधि व ग्रामीणों ने अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याओं को रखा. जिन लोगों ने शिकायत की है उन्हें पावती पत्र दिया गया. पत्र में समस्या के निदान करने का समय भी अंकित किया गया है.
पीरटांड़ के बीडीओ विकास कुमार राय ने बताया कि डीसी के निर्देशानुसार बुधवार को जनता दरबार लगाया गया. इस दौरान कई लोगों ने अपनी समस्या रखीं. उन्होंने बताया कि प्रत्येक बुधवार व शनिवार को जनता दरबार लगाया जायेगा.
