कट्टा के साथ कुख्यात चुन्नू राउत गिरफ्तार

गिरिडीह : मुफस्सिल थाना पुलिस ने कुख्यात चुन्नू राउत को गिरफ्तार कर लिया है. चुन्नू उर्फ चंद्रमोहन राउत को कट्टा व .315 बोर के एक कारतूस के साथ कोवाड़ मोड़ के पास से रविवार की रात को पकड़ा गया है. उसके पास से दो मोबाइल व दो सीम भी बरामद किया गया है. रात को […]

गिरिडीह : मुफस्सिल थाना पुलिस ने कुख्यात चुन्नू राउत को गिरफ्तार कर लिया है. चुन्नू उर्फ चंद्रमोहन राउत को कट्टा व .315 बोर के एक कारतूस के साथ कोवाड़ मोड़ के पास से रविवार की रात को पकड़ा गया है. उसके पास से दो मोबाइल व दो सीम भी बरामद किया गया है.
रात को एएसपी कुणाल, प्रशिक्षु आइपीएस अंशुमान कुमार और अवर निरीक्षक अजय कुमार साहू गश्त पर थे. कोवाड़ मोड़ के पास जब तीनों पहुंचे तो एक युवक पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने लगा. भागने के क्रम में पुलिस ने चुन्नू को गिरफ्तार किया. छानबीन में चुन्नू के पास से देशी कट्टा व कारतूस मिला.
कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है चुन्नू : प्रशिक्षु आइपीएस सह मुफस्सिल थाना प्रभारी अंशुमान कुमार ने बताया कि थाना इलाके के पेढ़ियाटांड़ का रहनेवाला चुन्नू एक कुख्यात अपराधी है और गिरिडीह के नगर, बेंगाबाद, जमुआ, मुफस्सिल थाना इलाके में कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है. चोरी व डकैती समेत कई घटनाओं में चुन्नू शामिल रहा है. कुछ वर्ष पूर्व बोड़ो स्थित पेट्रोल पंप में भी इसी ने ही लूट की घटना को अंजाम दिया था. इसके अलावा हाल में बेंगाबाद थाना इलाके में एक घर में हुए डकैती में भी चुन्नू शामिल रहा था.
साथियों की खोज में जुटी पुलिस : चुन्नू की गिरफ्तारी के बाद पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस अपराधी का साथी कौन-कौन है. किसके साथ मिल कर वह घटना को अंजाम देता था और रविवार की रात को किस मंशा से वह कोवाड़ मोड़ के पास खड़ा था. वहीं चुन्नू के पास मिले मोबाइल व सीम कार्ड को भी पुलिस खंगालने में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >