Giridih News :मंईयां सम्मान योजना : 4055 महिलाओं को नहीं मिलेगी अप्रैल माह की राशि

Giridih News :धनवार प्रखंड क्षेत्र में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के 4055 वैसे लाभुक हैं, जिनको मार्च तक 7500 रुपये का भुगतान हुआ है, उनका आधार सीडिंग नहीं रहने के कारण अप्रैल से भुगतान नहीं होगा.

आधार सीडिंग नहीं रहने पर उत्पन्न हुई यह स्थिति, 15 मई तक बैंकों में लगेगा कैंप धनवार प्रखंड क्षेत्र में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के 4055 वैसे लाभुक हैं, जिनको मार्च तक 7500 रुपये का भुगतान हुआ है, उनका आधार सीडिंग नहीं रहने के कारण अप्रैल से भुगतान नहीं होगा. उक्त जानकारी प्रमुख गौतम सिंह व बीडीओ देंवंद्र कुमार दास ने प्रेस वार्ता कर दी. कहा कि आधार सीडिंग को लेकर पांच मई से कैंप लगाया जा रहा है. यह कैंप 15 मई तक चलेगा. सभी पंचायत सचिव को सूचना पट्ट पर डाटा लगाने का निर्देश दिया गया है. बीडीओ ने कहा कि पंचायत सचिव, आंगनबाड़ी सेविका, सहिया व पंचायत स्वयंसेवक आधार सीडिंग में लाभुकों को रही परेशानी दूर करने और बैंक में समय भेजने में मदद करें. प्रमुख ने धनवार की जनता, समाजसेवी व सबंधित कर्मी से अनुरोध किया है कि आधार सीडिंग में लाभुकों को मदद करें. कहा कि आधार सीडिंग के बाद ही उक्त लोगो की खाते में राशि जायेगी. मौके पर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी प्रदीप कुमार, विकास कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >