राजधनवार : उमवि निचली धनवार में शनिवार को बच्चों के बीच दो वर्षो की छात्रवृत्ति बांटी गयी. वर्ग एक से छह तक के 112 बच्चों के बीच लगभग 70 हजार रुपये का वितरण उप प्रमुख सुनीता गुप्ता व जिप सदस्य संथालिया की उपस्थिति में हुआ.
कार्यक्रम में तैलिक युवा मोर्चा अध्यक्ष अरविंद कुमार, समाजसेवी सुखदेव साव, अध्यक्ष अनिल साव, संतोष कुमार, सचिव महेश्वरी प्रसाद सिंह, शंभु बर्णवाल, सिकंदर मोदी, प्रदीप मोदी, शिक्षक मनोज कुमार, एहसानुल हक, राजेंद्र पासवान, अलिशा कुमारी आदि ने भाग लिया.
