गोदोडीह में भाकपा माले का पंचायत स्तरीय सम्मेलन,
राजधनवार : भाकपा माले लोकल कमेटी का पंचायत स्तरीय सम्मेलन बुधवार को गोदोडीह में शशिभूषण राय व जयप्रकाश दास की अध्यक्षता में हुआ. बतौर पर्यवेक्षक भाग ले रहे प्रखंड सचिव किशोर अग्रवाल की मौजूदगी में कमेटी का पुनर्गठन किया गया. इस दौरान शंकर पासवान को सचिव बनाया गया तथा 10 अन्य सदस्य को कमेटी में शामिल किया गया.
मुख्य वक्ता जिप सदस्य विनय संथालिया ने कमेटी के पदाधिकारियों व सदस्यों को विकास समेत स्थानीय जन मुद्दों को लेकर संघर्ष के लिए तत्पर रहने को कहा. उन्होंने 21 अप्रैल तक गिरिडीह से पर्याप्त विद्युतापूर्ति नहीं होने के विरोध में आहूत गिरिडीह उपायुक्त कार्यालय में घेरा डालो-डेरा डालो कार्यक्रम की व्यापक तैयारी करने की अपील की गयी. विनय संथालिया ने कहा कि गरीब, मजदूर व किसान के तमाम मुद्दों पर संघर्ष तेज किया जायेगा.
प्रखंड सचिव किशोरी अग्रवाल ने राशन-केरोसिन, वृद्धा पेंशन में बिचौलिया वाद पर पूर्णत: रोक लगाने की जरूरत बतायी. नयी कमेटी में शशिभूषण राय, जयप्रकाश दास, तजमुल अंसारी, कृष्णा राय, फागू बैठा, लीलो महतो, विजय दास, नारायण यादव, शंकर दास, विक्की यादव, प्रदीप राम आदि को शामिल किया गया. मौके पर शंभु दास, छोटू साव, अशोक साव, सुरेश दास, इम्तियाज अंसारी, हनीफ अंसारी, भुनेश्वर यादव, मुकेश राम आदि मौजूद थे.
माले ने झारखंड ग्रामीण बैंक के चेयरमैन को लिखा पत्र
गिरिडीह : भाकपा माले ने के गिरिडीह स्थित झारखंड ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय को यथावत गिरिडीह में ही रखने की मांग की है. इस बाबत माले नेता सह जिप सदस्य राजेश यादव ने बैंक के चैयरमैन को पत्र लिखा है. जिसमें कहा गया है कि ग्रामीण बैंक का क्षेत्रीय कार्यालय गिरिडीह में है जिसे धनबाद ले जाने की चर्चा जोरों पर है. कहा कि सुदूर ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र के लोगों के साथ-साथ बैंक को भी इससे पूरा लाभ मिलता रहा है.
ऐसे में अगर क्षेत्रीय कार्यालय को यहां से हटाया जाता है तो लोगों को मिल रही सुविधाओं में कटौती होगी. श्री यादव ने चेयरमैन इन सारी बातों पर गौर करते हुए क्षेत्रीय कार्यालय को यथावत गिरिडीह में ही रखने की मांग की है. मांग करने वालों में राजेश सिन्हा, देवेन्द्र कु. पाण्डेय, मनौवर हसन बंटी, अखिलेश राज, अशोक कुमार आदि शामिल है.
