गावां में बीइइओ को मिली जान से मारने की धमकी

गावां : गावां बीइइओ छक्कू लाल मुमरू को मोबाइल पर किसी ने जान मारने की धमकी दी है. इस संबंध में बीइइओ ने गावां थाना को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. आवदेन में श्री मुमरू ने कहा है कि 8 अप्रैल की रात लगभग साढ़े नौ बजे उनके मोबाइल पर 9934154416 नंबर से […]

गावां : गावां बीइइओ छक्कू लाल मुमरू को मोबाइल पर किसी ने जान मारने की धमकी दी है. इस संबंध में बीइइओ ने गावां थाना को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.

आवदेन में श्री मुमरू ने कहा है कि 8 अप्रैल की रात लगभग साढ़े नौ बजे उनके मोबाइल पर 9934154416 नंबर से कॉल आया. कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि अगर उनके आदमी से पोशाक नहीं लिया गया तो इसका अंजाम बुरा होगा. उसने हत्या की भी धमकी दी. बीइइओ ने कहा है कि बुधवार को ही एक व्यक्ति बीआरसी आकर उससे मिला और पोशाक खरीदने के लिए दबाव बनाने लगा. बीइइओ ने आशंका जतायी की उसी व्यक्ति ने उसे जान मारने की धमकी दी है. उन्होंने गावां थाना में आवदेन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. गावां थाना प्रभारी हनुमान शरण सिन्हा ने कहा कि बीइइओ का आवेदन मिला है. जिस मोबाइल नंबर से धमकी मिली है, उसकी जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >