पार्षद सहित पांच के घर चिपकाया इश्तेहार

फुसरो : बेरमो पुलिस ने वार्ड पार्षद सहित पांच लोगों के घरों पर इश्तेहार चिपकाया है. इनमें अमलो बस्ती निवासी व फुसरो नप के वार्ड पार्षद कैलाश ठाकुर, ताराबेड़ा निवासी वीरेंद्र टुडू, जितेंद्र टुडू, लखन टुडू व सुरेश टुडू शामिल हैं. मालूम हो कि सीसीएल ढोरी क्षेत्रीय प्रबंधन द्वारा उपरोक्त लोगों के खिलाफ वर्ष 2014 […]

फुसरो : बेरमो पुलिस ने वार्ड पार्षद सहित पांच लोगों के घरों पर इश्तेहार चिपकाया है. इनमें अमलो बस्ती निवासी व फुसरो नप के वार्ड पार्षद कैलाश ठाकुर, ताराबेड़ा निवासी वीरेंद्र टुडू, जितेंद्र टुडू, लखन टुडू व सुरेश टुडू शामिल हैं. मालूम हो कि सीसीएल ढोरी क्षेत्रीय प्रबंधन द्वारा उपरोक्त लोगों के खिलाफ वर्ष 2014 में 36 लाख रुपये के डैमरेज सूट का मामला दर्ज कराया गया था.
पुलिस ने बताया कि 21 दिनों के अंदर अगर आरोपियों ने न्यायालय में सरेंडर नहीं किया तो सभी घरों की कुर्की जब्ती की जायेगी. जानकारी के अनुसार, उक्त सभी लोगों ने प्रक्षेत्र के अमलो परियोजना के चेकपोस्ट के निकट बिजली व पानी की मांग को लेकर धरना दिया था, जिसके बाद प्रबंधन ने डैमरेज सूट दायर कर दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >