मधुपुर के चर्च में प्रार्थना सभा के दौरान मारपीट

मधुपुर : शहर के भेड़वा स्थित पीएच मिशन चर्च में आयोजित प्रार्थना के दौरान दो गुटों में मारपीट हो गयी, जिससे प्रार्थना सभा में अफरा-तफरी और भगदड़ मच गयी. मारपीट में दो लोग घायल हो गये. घटना के संबंध में बताया जाता है कि चर्च के प्रार्थना घर में बुधवार को मिशन द्वारा प्रार्थना सभा […]

मधुपुर : शहर के भेड़वा स्थित पीएच मिशन चर्च में आयोजित प्रार्थना के दौरान दो गुटों में मारपीट हो गयी, जिससे प्रार्थना सभा में अफरा-तफरी और भगदड़ मच गयी. मारपीट में दो लोग घायल हो गये. घटना के संबंध में बताया जाता है कि चर्च के प्रार्थना घर में बुधवार को मिशन द्वारा प्रार्थना सभा आयोजित की गयी थी.
जिसमें आसनसोल, दिल्ली, पटना, गिरिडीह, मिहिजाम, जामताड़ा, चितरंजन, मारगोमुंडा आदि कई जगहों से चर्च के पास्टर आदि आये हुए थे. प्रार्थना के दौरान ही दीपक मैसी व प्रदीप मैसी अंदर घुस आये. दोनों पक्षों में विवाद बढ़ा और मारपीट हुई. घटना में एक पक्ष से विश्वनाथ यादव व दूसरे पक्ष से दीपक मैसी घायल हो गये.
बताया जाता है कि चर्च की जमीन को लेकर मिशन व दीपक मैसी आदि के बीच पूर्व से ही विवाद चला आ रहा है और इस संबंध में एक मामला देवघर न्यायालय में चल रहा है. जिसकी सुनवाई नौ अप्रैल को होनी है. जमीन विवाद के कारण ही दोनों पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई. घटना के बाद दोनो पक्ष थाना पहुंच कर मामला दर्ज करने के लिए अलग-अलग शिकायत दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >