गंगा सागर तालाब में मेढ़ बनाने से नाराजगी

राजधनवार : मरोडीह पंचायत के गगनपुर स्थित गंगासागर तालाब में एक किसान द्वारा मिट्टी रख मेढ़ बनाये जाने को लेकर हेमरोडीह के कुछ ग्रामीणों ने नाराजगी जतायी है. ग्रामीणों का मानना है कि मेढ़ बनाकर तालाब का अतिक्रमण किया जा रहा है. उक्त तालाब से अगल-बगल के कई गांवों के किसानों की सैकड़ों एकड़ जमीन […]

राजधनवार : मरोडीह पंचायत के गगनपुर स्थित गंगासागर तालाब में एक किसान द्वारा मिट्टी रख मेढ़ बनाये जाने को लेकर हेमरोडीह के कुछ ग्रामीणों ने नाराजगी जतायी है. ग्रामीणों का मानना है कि मेढ़ बनाकर तालाब का अतिक्रमण किया जा रहा है. उक्त तालाब से अगल-बगल के कई गांवों के किसानों की सैकड़ों एकड़ जमीन सिंचित होती है.
मेढ़ बनाने से तालाब का वजूद खतरे में पड़ा सकता है. दूसरी तरफ मेढ़ बना रहे किसान ने तालाब के उस भाग को अपनी रैयती जमीन बताया है. उसने बताया कि पहले से कई लोग तालाब की जमीन में खेत बनाकर खेती कर रहे हैं, जबकि मेरी रैयती जमीन तालाब में डूब गयी है. किसी को शक है तो मापी कराकर देख सकता है. गगनपुर के वार्ड सदस्य उमेश यादव व ग्रामीण रंजीत प्रसाद ने भी रैयती जमीन में मिट्टी रखे जाने की बात कही है. कहा कि रैयती जमीन होने के बावजूद मछली में उन्हें कोई हिस्सा नहीं मिलता.
गिरिडीह : इसा जिला इकाई चार अप्रैल को पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत डांड़ीडीह पावर सब स्टेशन का घेराव करेगी. यह जानकारी आइसा के जिलाध्यक्ष विरेंद्र यादव ने दी. उन्होंने कहा कि पूरे जिले में बिजली की अनियमित आपूर्ति से लोग त्रस्त हैं. बिजली विभाग की ओर से सुधार का आश्वासन दिया जाता है.
लेकिन बिजली का आंख-मिचौनी जारी रहती है. उन्होंने कहा कि बिजली विभाग के अधिकारी उपभोक्ताओं को 22 घंटा बिजली आपूर्ति करने की गारंटी दे, अन्यथा चार अप्रैल को पावर सब स्टेशन का घेराव किया जायेगा. श्री यादव गुरुवार को सिहोडीह में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. मौके पर मुकेश यादव, मदन कुमार, समीर वर्मा, सुधाकर यादव, राजा यादव, मुकेश साव, विजय यादव, संजीव वर्मा, अंकित वर्मा, रामप्रवेश, रविलाल आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >