हादसों में दो की मौत, हंगामा

मोहनपुर में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, बिरनी में हाइवा चालक करंट की चपेट में आया शव के साथ ग्रामीणों ने किया महतोडीह पुलिस पिकेट का घेराव गिरिडीह : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर बैरियर के पास बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे एक ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. घटना में […]

मोहनपुर में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, बिरनी में हाइवा चालक करंट की चपेट में आया
शव के साथ ग्रामीणों ने किया महतोडीह पुलिस पिकेट का घेराव
गिरिडीह : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर बैरियर के पास बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे एक ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. घटना में घायल बाइक सवार की मौत हो गयी. घटना को लेकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया. बताया जाता है कि बुधवार की दोपहर चतरो में दवा दुकान चलाने वाले अनुप कुमार तिवारी प्रतिदिन की भांति दुकान खोलने के लिए जा रहे थे.
तभी अनियंत्रित ट्रक (जेएच 10 एन 9759) ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी. इससे वे घायल हो गये. आनन-फानन में उनके परिजनों व ग्रामीणों ने घायलावस्था में उसे इलाज के धनबाद ले आये. लेकिन इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी. इसके बाद शव को गिरिडीह लाया गया.
मुआवजा को लेकर ग्रामीणों ने किया हंगामा : आक्रोशित ग्रामीण शव को लेकर वापस महतोडीह पुलिस पिकेट पहुंचे और पिकेट का घेराव किया. इस दौरान ग्रामीणों ने यहां जमकर हंगामा किया. लोगों ने कई वाहनों के शीशे भी तोड़ दिये. लोगों का कहना था कि आये दिन सड़क दुर्घटनाएं होते रहती हैं जिसमें कई लोगों की जान भी जा चुकी है. लेकिन पुलिस इस ओर ध्यान नहीं देती है. ग्रामीण मृतक के परिजनों को मुआवजा व दोषी पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे. ग्रामीणों को शांत करने में महतोडीह पिकेट प्रभारी व पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी. काफी समझाने-बुझाने के बाद लोग माने.
चिकित्सकों से भी उलङो ग्रामीण : इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. अस्पताल परिसर में भी लोगों का गुस्सा देखने को मिला यहां भी आक्रोशित लोग चिकित्सक से उलझ गये. इधर थाना प्रभारी अजय कुमार साहू ने कहा कि मृतक के परिजनों ने मामले को लेकर आवेदन दिया है. आवेदन के आलोक में कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >