मुआवजा के लिए शव के साथ प्रदर्शन

बिरनी : सड़क निर्माता कंपनी आरके कंस्ट्रक्शन के अधीन काम कर रहे हाइवा चालक की मौत बुधवार को करंट लगने से घटनास्थल पर ही हो गयी़ बताया जाता है कि हाइवा (जेएच02ओ-5851) कोडरमा जिले तिलैया के मुंशी यादव का है़ हाइवा का चालक बिरनी के परसबनी निवासी राजू राय है़ आरके कंस्ट्रक्शन का कार्य प्रखंड […]

बिरनी : सड़क निर्माता कंपनी आरके कंस्ट्रक्शन के अधीन काम कर रहे हाइवा चालक की मौत बुधवार को करंट लगने से घटनास्थल पर ही हो गयी़ बताया जाता है कि हाइवा (जेएच02ओ-5851) कोडरमा जिले तिलैया के मुंशी यादव का है़ हाइवा का चालक बिरनी के परसबनी निवासी राजू राय है़
आरके कंस्ट्रक्शन का कार्य प्रखंड के जुरपा में चल रहा है़ जहां राजू राय गाड़ी को हाइड्रोलिंग कर नीचे नट टाइट करने गया़ तभी वाहन हाई टेंशन तार से सट गया और करंट लगने से राजू राय की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी़ घटना की सूचना मिलते ही बिरनी पुलिस वहां पहुंची और शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही थी. तभी ग्रामीणों ने कंपनी की ओर से मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग करते हुए शव को उठाने का विरोध करने लगे.
सूचना पाकर तमाम जनप्रतिनिधि भी पहुंच़े जहां कंस्ट्रक्शन कंपनी ने जन प्रतिनिधियों से वार्ता कर पांच लाख रुपये मुआवजा देने की बात कही गयी़ कंपनी की ओर से मृतक के परिजन को दो लाख रुपये देने पर सहमति बनी. शेष राशि 20 दिनों के बाद दी जायेगी़ बिरनी बीडीओ द्वारा पारिवारिक लाभ के तहत दस हजार रुपये तत्काल दिये गये. इसके बाद ग्रामीण शांत हुए और शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेजा गया. मौके पर लक्ष्मण दास, देवनाथ राणा, तुलसी यादव, सीता राम सिंह, रामू बैठा समेत अन्य लोग उपस्थित थ़े

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >