देवरी : ढेंगाडीह गांव के बालमुकुंद ठाकुर (35 वर्ष) का शव गांव के बगल स्थित चौकीबाद के खेत में बने कुएं में बुधवार को मिला. मृतक के पिता भवानी ठाकुर ने बताया कि बालमुकुंद की दिमागी हालत ठीक नहीं थी.
वह बुधवार की सुबह से ही घर से गायब था.खोजबीन के दौरान कुएं के पास उसके कपड़े और चप्पल देख लोगों को संदेह हुआ. इसके बाद कुएं में झग्गर डालकर शव को बाहर निकाला गया. युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
