कोलियरी ने रेल डिस्पैच में बनाया रिकॉर्ड

गिरिडीह : सीसीएल बनियाडीह कोलियरी ने वित्तीय वर्ष 2014-15 में कोयला उत्पादन लक्ष्य से 205 टन अधिक कोयला उत्पादन किया है. कोलियरी ने इस बार 197 बार रेल डिस्पैच करके एक नया रिकॉर्ड बनाया है. उत्पादन लक्ष्य प्राप्त होने पर यहां के तमाम अधिकारियों एवं कामगारों ने हर्ष व्यक्त किया है. सीसीएल मुख्यालय द्वारा बनियाडीह […]

गिरिडीह : सीसीएल बनियाडीह कोलियरी ने वित्तीय वर्ष 2014-15 में कोयला उत्पादन लक्ष्य से 205 टन अधिक कोयला उत्पादन किया है. कोलियरी ने इस बार 197 बार रेल डिस्पैच करके एक नया रिकॉर्ड बनाया है. उत्पादन लक्ष्य प्राप्त होने पर यहां के तमाम अधिकारियों एवं कामगारों ने हर्ष व्यक्त किया है.
सीसीएल मुख्यालय द्वारा बनियाडीह कोलियरी को वित्तीय वर्ष 2014-15 में 8.50 लाख टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य दिया था. इस लक्ष्य के विरुद्ध कोलियरी ने 8 लाख 50 हजार 205 टन कोयला उत्पादन किया है. इस प्रक्षेत्र ने कुल 8 लाख 8 सौ 58 टन कोयला डिस्पैच किया है. इसके तहत रेल से 6 लाख 94 हजार 955 टन एवं रोड से 1 लाख 5 हजार, 903 टन कोयला डिस्पैच किया गया है. मुख्यालय ने 18 लाख टन क्यूबिक मीटर ओबी निकालने का लक्ष्य दिया था. इसके विरुद्ध कोलियरी ने 18 लाख 46 हजार 855 टन क्यूबिक मीटर ओबी की निकासी की है.
बनियाडीह कोलियरी अंतर्गत कबरीबाद माइंस, ओपेनकास्ट माइंस एवं आउटसोर्सिग से कोयला उत्पादन होता है. मुख्यालय द्वारा कबरीबाद व ओसीपी को तीन-तीन लाख टन एवं आउटसोर्सिग को 2.50 लाख टन कोयला का उत्पादन का लक्ष्य दिया था. कबरीबाद माइंस ने लक्ष्य के विरुद्ध 3 लाख 43 हजार 968 टन, ओसीपी ने 2 लाख 92 हजार, 356 टन एवं आउटसोर्सिग ने 2 लाख 13 हजार 881 टन कोयला उत्पादन किया है. परियोजना पदाधिकारी एके राय बुधवार को विभिन्न इकाइयों का भ्रमण कर अधिकारियों व कामगारों को बधाई दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >