लूटपाट का आरोपी गिरफ्तार, जेल गया

बेंगाबाद : बेंगाबाद पुलिस ने बुधवार को गश्ती के दौरान बिशनपुर मोड़ से लूट के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़ा गया आरोपी बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव निवासी धारी मंडल के पुत्र हुबलाल मंडल है. इस संबंध में थाना प्रभारी राजीव कुमार ने कहा कि उक्त आरोपी को गश्ती […]

बेंगाबाद : बेंगाबाद पुलिस ने बुधवार को गश्ती के दौरान बिशनपुर मोड़ से लूट के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़ा गया आरोपी बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव निवासी धारी मंडल के पुत्र हुबलाल मंडल है. इस संबंध में थाना प्रभारी राजीव कुमार ने कहा कि उक्त आरोपी को गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा गया. उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि उक्त आरोपी अपने साथियों के साथ पुन : लूट की योजना बना रहा था. जल्द ही बाकी आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा.
सोलर प्लेट की चोरी
मधुबन. बुधवार की रात चोरों ने मंडरो पंचायत भवन में जरेडा द्वारा लगाये गये चार सोलर प्लेट को टपा लिया. मुखिया दीनदयाल सेन ने इसकी लिखित सूचना खुखरा थाना को दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >