बेमौसम बारिश, गर्मी से राहत

गिरिडीह : गुरुवार की दोपहर करीब 4 बजे मौसम ने अचानक अपना मिजाज बदल दिया. पहले आसमान में काले-काले बादल छाये और फिर भारी गजर्ना के साथ बारिश शुरू हो गयी. इस बीच शहरी क्षेत्र में ओलावृष्टि भी हुई. आलम यह था कि दिन में ही रात सा नजारा दिखने लगा. सड़क पर लाइट चलाकर […]

गिरिडीह : गुरुवार की दोपहर करीब 4 बजे मौसम ने अचानक अपना मिजाज बदल दिया. पहले आसमान में काले-काले बादल छाये और फिर भारी गजर्ना के साथ बारिश शुरू हो गयी. इस बीच शहरी क्षेत्र में ओलावृष्टि भी हुई. आलम यह था कि दिन में ही रात सा नजारा दिखने लगा. सड़क पर लाइट चलाकर वाहनों का परिचालन होने लगा था. करीब एक घंटे तक जमकर हुई बारिश ने उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत दी है.
ठेला-खोमचा वालों की बढ़ी परेशानी : बेमौसम बारिश ने जहां गर्मी से राहत दी है वहीं गरीबों की परेशानी भी बढ़ा दी. बारिश के कारण ठेला-खोमचा वालों को काफी परेशानी हुई. यही हाल रिक्शा चालकों का भी रहा. सड़क किनारे सब्जी बेचने वाले लोगों का भी शाम हो धंधा चौपट हो गया. बारिश के कारण शहर की बिजली गुल रही.
आंधी-बारिश से तबाही
जमुआ. गुरुवार की देर शाम आयी आंधी व बारिश ने जमुआ के कई क्षेत्रों में कहर बरपाया है. जमुआ में चल रहे संकट मोचन मंदिर प्राण प्रतिष्ठा सह सीताराम महायज्ञ के लिए बनाया गया पंडाल तहस-नहस हो गया. वहीं चरघरा गांव के अजय पांडेय के मकान में लगे एसबेस्टस भी उखड़कर दूर जा गिरे. इसी गांव के राजन राय के कच्चे मकान पर लिपटस का पेड़ गिर जाने पर मकान क्षतिग्रस्त हो गया. घर में रखा सामान बर्बाद हो गया. परगोडीह गांव स्थित सम्राट होटल का खपरैल छप्पर भी उड़ गया. इसके अलावा कई अन्य गांवों में भी पेड़ गिरने की सूचना मिली है.
मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
बगोदर. प्रखंड में गुरुवार को अचानक हुई मूसलधार बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया़ एक ओर जहां लोग धीरे-धीरे गरमी महसूस कर रहे थे उन्हें इस बारिश ने काफी राहत दिलायी. वहीं एक घंटे तक हुई मूसलधार बारिश से सड़कों में जल जमाव हो गया है.सड़क के किनारे गंदगी का ढेर भी दिखने लगे हैं़ इस बारिश से किसानों को भी राहत मिली है़ अचानक बारिश होने से बगोदर बाजार में आज लगने वाले हाट में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >