गिरिडीह : जिले के रेल यात्राियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. गिरिडीह-हावड़ा व गिरिडीह-पटना बोगी को दानापुर एक्सप्रेस से नहीं जोड़े जाने पर यात्राियों को काफी दिक्कत हो रही है. ऐसे में गिरिडीह सांसद रवींद्र कुमार पांडेय द्वारा इस दिशा में पहल करने की बात कही है. इससे रेल यात्राियों में नयी आस जगी है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर गिरिडीह-हावड़ा और गिरिडीह-पटना बोगी को दानापुर एक्सप्रेस में जोड़ा जाता है तो यहां के लोगों को सहूलियत होगी. प्रस्तुत है प्रबुद्ध लोगों की प्रतिक्रिया : –
