गिरिडीह : सदर प्रखंड के सामुदायिक भवन में गुरुवार को हुए पंचायत समिति की बैठक में कई प्रस्ताव पारित किये गये. अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख राधा देवी ने की. बैठक में 13वें वित्त आयोग की राशि से हर पंचायत में तीन-तीन चापाकल (राशि रहने पर) लगाने का प्रस्ताव पारित हुआ.
प्रखंड कार्यालय के लिए कंप्यूटर, प्रिंटर तथा जेरोक्स मशीन खरीदने का प्रस्ताव पारित हुआ. बैठक में उप प्रमुख अजरुन मंडल ने कहा कि पंचायत समिति की निधि को खर्च करने का अधिकार जिला परिषद को नहीं है. बैठक में कई सदस्यों ने सेविका-सहायिका चयन में मनमानी का भी आरोप लगाया और बगैर ग्राम सभा किये सेविका-सहायिका के चयन को निरस्त करने का प्रस्ताव पारित किया गया.
प्रखंड कार्यालय में शेष बचे साइकिल को अविलंब वितरित करने और टीकाकरण व पल्स पोलियो अभियान को तेज करने में सहयोग का आश्वासन दिया गया. बैठक का संचालन बीडीओ अशोक कुमार ने किया. मौके पर पंचायत समिति सदस्य दिलीप कुमार रजक, मुस्ताक अंसारी, शमा प्रवीण, बजरंगी राय, अजरुन प्रसाद वर्मा, फागू राय, सहोदरी देवी, बुधनी देवी, रजनी शर्मा, रवींद्र कुमार, जेएसएस राजेश पाठक भी थे.
