कोर्ट परिसर में भिड़े पति-पत्नी
गिरिडीह : बुधवार को गिरिडीह कोर्ट परिसर में पति-पत्नी आपस में भिड़ गये. बताया जाता है कि अहिल्यापुर की रिंकू देवी ने अपने पति अविनाश मंडल के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसी मामले में पति को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. बुधवार को कोर्ट में अविनाश की पेशी होनी […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
March 19, 2015 6:42 AM
गिरिडीह : बुधवार को गिरिडीह कोर्ट परिसर में पति-पत्नी आपस में भिड़ गये. बताया जाता है कि अहिल्यापुर की रिंकू देवी ने अपने पति अविनाश मंडल के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसी मामले में पति को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.
बुधवार को कोर्ट में अविनाश की पेशी होनी थी. इस दौरान रिंकू और अविनाश का पिता भी मौजूद थे. तभी दोनों के बीच कहा सुनी हुई और रिंकू की गोद से उसके पुत्र को छीन कर ससुर ले भागा. इससे नाराज होकर रिंकू देवी अपने पति से उस वक्त भिड़ गयी जब पुलिस पेशी के लिये उसे कोर्ट ले जा रही थी. हालांकि पुलिस कर्मियों ने मामला शांत कराया.
ये भी पढ़ें...
January 17, 2026 3:19 PM
January 17, 2026 12:03 AM
January 17, 2026 12:01 AM
January 16, 2026 11:59 PM
January 16, 2026 11:58 PM
January 16, 2026 11:55 PM
January 16, 2026 11:53 PM
January 16, 2026 11:50 PM
January 16, 2026 11:46 PM
January 16, 2026 11:43 PM
