बगोदर : बगोदर नीचे बाजार स्थित साईं क्यू शॉप (सहारा क्यू शोप) से मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने शटर उखाड़ कर हजारों रुपये के सामान चुरा लिये. इस संबंध में दुकानदार अमित कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात साढ़े आठ बजे वह दुकान बंद कर घर चले गये थ़े
बुधवार की सुबह पता चला कि दुकान का शटर उखड़ा हुआ है़ दुकान में रखी चायपत्ती, राशन की सामग्री समेत करीब 55 हजार के सामान की चोरी हो गयी है़ इसकी सूचना बगोदर पुलिस को दी गयी है़ वहीं इंडेन गैस एजेंसी का शटर भी अज्ञात चोरों ने उखाड़ दिया गया था़ लेकिन दुकान से कुछ भी चोरी नहीं कर सके. इस संबंध में भुक्तभोगी की ओर से बगोदर थाना में लिखित शिकायत की गयी है़ बगोदर पुलिस ने उक्त दोनों दुकानों पर जाकर छानबीन की़
