मवेशी लदा वाहन पकड़ाया, दो गये जेल

देवरी : मंडरो-कोदंबरी मुख्य पथ पर मंडरो के पास बुधवार की रात देवरी पुलिस ने बिना नंबर का मवेशी लदा बोलेरो मालवाहक वाहन को जब्त कर लिया है. वाहन में छह मवेशी लदे हुए थे. देवरी थाना के एएसआइ उत्तम कुमार उपाध्याय ने बताया कि बुधवार की रात पुलिस जवानों के साथ वे गश्ती पर […]

देवरी : मंडरो-कोदंबरी मुख्य पथ पर मंडरो के पास बुधवार की रात देवरी पुलिस ने बिना नंबर का मवेशी लदा बोलेरो मालवाहक वाहन को जब्त कर लिया है. वाहन में छह मवेशी लदे हुए थे. देवरी थाना के एएसआइ उत्तम कुमार उपाध्याय ने बताया कि बुधवार की रात पुलिस जवानों के साथ वे गश्ती पर निकले थे. इसी दौरान मंडरो के पास पुलिस को देख बोलेरो चालक ने वाहन को भगाने का प्रयास किया.
उसपर मवेशी लदा था. रोकने पर चालक कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका. पूछताछ के दौरान चालक ने बताया कि खरगडीहा से उक्त मवेशियों को ला रहा है. इस संबंध में चालक मो. शमीम (दमगी गांव निवासी), खलासी अख्तर खान (खरगडीहा) तथा वाहन मालिक मो. उस्मान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. चालक तथा सह चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. इधर विहिप के प्रखंड अध्यक्ष बैकुंठ चौधरी व बिपिन कुमार शर्मा ने मवेशी तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >