बेंगाबाद : बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बदवारा पंचायत के बर्मनबहियार गांव में सोमवार को ट्रैक्टर पलटने से एक युवक की मौत हो गयी, वहीं दो मजदूर घायल हो गये. घायलों को बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह भेज दिया गया है. बताया जाता है कि नवडीहा ओपी क्षेत्र के कदमपुरा निवासी रुस्तम मियां अपने ट्रैक्टर पर पतरो नदी गोलगो घाट से बालू लेकर बर्मनबहियार गांव आ रहा था.
इसी दौरान ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया. इस घटना में रहमान मियां (18 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि निमाजी मियां(20 वर्ष) व जावेद मियां (17 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतक रहमान मियां के परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर घंटों सड़क पर शव को रख रोड जाम किया. सूचना मिलने पर बेंगाबाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.
बाइक के धक्के से बच्चा घायल : गिरिडीह. मुफस्सिल थाना इलाके के तेलोडीह में सोमवार की दोपहर एक बाइक ने नेजाम नगर निवासी पप्पू अंसारी के चार वर्षीय बच्चे को धक्का मार दिया. इस बच्च गंभीर रूप से घायल हो गया.
