कभी भी हो सकता है हादसा!

डुमरी : डुमरी-गिरिडीह पथ पर पीपराडीह रेलवे गुमटी के समीप बने ओवरब्रिज पर कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. धनबाद-गया रेलखंड पर पीपराडीह के समीप बने इस ओवरब्रिज के उत्तर स्थित पहुंच पथ का एक बड़ा हिस्सा बीते 12 नवंबर की रात को अचानक धंस जाने से यह स्थिति उत्पन्न हुई है. करीब चार […]

डुमरी : डुमरी-गिरिडीह पथ पर पीपराडीह रेलवे गुमटी के समीप बने ओवरब्रिज पर कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. धनबाद-गया रेलखंड पर पीपराडीह के समीप बने इस ओवरब्रिज के उत्तर स्थित पहुंच पथ का एक बड़ा हिस्सा बीते 12 नवंबर की रात को अचानक धंस जाने से यह स्थिति उत्पन्न हुई है. करीब चार माह बीतने के बाद भी विभागीय अधिकारियों का ध्यान इस ओर नहीं गया है.
यदि शीघ्र ही इसकी मरम्मत नहीं हुई तो कभी भी यहां सड़क धंस सकती है. इससे जान-माल का नुकसान भी हो सकता है. ऐसा हुआ तो जिला मुख्यालय का जीटी रोड से सीधा संपर्क भी टूट जायेगा.
गुणवत्ता को ले की गयी थी शिकायत : वर्ष 2005-06 में सिंप्लेक्स कंपनी की ओर से ओवरब्रिज बनाया गया था. इस दौरान स्थानीय लोगों व कई राजनीतिक दल के नेताओं ने प्राक्कलन की अनदेखी करने व घटिया सामग्रीके प्रयोग का मामला जोर-शोर से उठाया था, लेकिन विभागीय पदाधिकारियों की उदानसीनता से कंपनी पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी थी.
ओवरब्रिज चालू होने के साथ ही स्थानीय लोगों ने भविष्य में इसके धंसने की आशंका व्यक्त की थी.
मिट्टी और मेटल बाहर निकल गये : बताया जाता है कि करीब 40 फिट उंची इस ओवरब्रिज के पहुंच पथ के किनारे कंक्रीट के प्लेट खड़ा कर उसमें मिट्टी और मेटल भरा गया था. बुधवार की रात पूरब दिशा के कई प्लेट गिर गये. नतीजतन अंदर की मिट्टी और मेटल बाहर निकल गये. इससे सड़क में गोफ बन गया. सड़क के धंसने की आशंका बढ़ गई है. यह सड़क जिला मुख्यालय को जीटी रोड से जोड़ता है. इस पथ से रोज हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >