गांडेय के युवक की दिल्ली में मौत, शोक की लहर

गांडेय : गांडेय के एक युवक की मौत दिल्ली में छत से गिरने से हो गयी. घटना की सूचना पर गांडेय में शोक की लहर दौड़ गयी. मृतक के भाई एसबी ओझा ने बताया कि उनका भाई नरेश ओझा (35 वर्ष) दिल्ली में रहकर एक फैक्ट्री में काम करता था. होली के दिन रंग खेलने […]

गांडेय : गांडेय के एक युवक की मौत दिल्ली में छत से गिरने से हो गयी. घटना की सूचना पर गांडेय में शोक की लहर दौड़ गयी. मृतक के भाई एसबी ओझा ने बताया कि उनका भाई नरेश ओझा (35 वर्ष) दिल्ली में रहकर एक फैक्ट्री में काम करता था. होली के दिन रंग खेलने के क्रम में वह छत से गिर गया और उसकी मौत हो गयी.
बताया कि रविवार की दोपहर मृतक का शव गांव लाया जायेगा. इधर घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया. सूचना पर जिप सदस्य अर्जुन बैठा, भाजपा नेता यदुनंदन पाठक, झाविमो नेता बबलू पाठक समेत कई गांव पहुंचे और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >