बंध्याकरण के बाद महिला की मौत

डुमरी प्रखंड के आहरडीह की रहने वाली थी महिला डुमरी : डुमरी रेफरल अस्पताल में शुक्रवार को बंध्याकरण ऑपरेशन के बाद एक महिला की मौत हो गयी. ऑपरेशन के बाद देर रात डॉक्टरों ने आनन-फानन में उक्त महिला को एक निजी वाहन से पीएमसीएच धनबाद भेज दिया था, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. […]

डुमरी प्रखंड के आहरडीह की रहने वाली थी महिला
डुमरी : डुमरी रेफरल अस्पताल में शुक्रवार को बंध्याकरण ऑपरेशन के बाद एक महिला की मौत हो गयी. ऑपरेशन के बाद देर रात डॉक्टरों ने आनन-फानन में उक्त महिला को एक निजी वाहन से पीएमसीएच धनबाद भेज दिया था, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.
आहरडीह निवासी दिलदार अंसारी की पत्नी नसरत खातून (25 वर्ष) का बंध्याकरण ऑपरेशन शुक्रवार को डॉ. डीपी सिन्हा, डॉ. राकेश कुमार व डॉ. संतोष कुमार की टीम ने किया था. ऑपरेशन के बाद देर रात तक जब महिला को होश नहीं आया तो डॉक्टरों में खलबली मच गयी और उसे धनबाद भेज दिया गया. इधर, मृतका के परिजनों का कहना है कि ऑपरेशन के बाद नसरत खातून को होश नहीं आया तो देर रात डॉक्टर उसे निजी वाहन से धनबाद ले गये.
धनबाद में महिला को मृत घोषित कर दिया गया. वहीं डॉ. डीपी सिन्हा का कहना है कि उसने उक्त महिला का ऑपरेशन नहीं किया है. अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अजय कुमार सिन्हा ने पुष्टि करते हुए कहा कि ऑपरेशन के बाद महिला की तबियत बिगड़ गयी और उसे धनबाद भेज दिया गया. इस मामले की जानकारी सीएस को दे दी है. कहा कि मामले की जांच करायी जायेगी. समाचार लिखे जाने तक महिला का शव डुमरी नहीं पहुंचा था.
पहले भी हुई है घटना : डुमरी रेफरल अस्पताल में 27 जनवरी को बंध्याकरण ऑपरेशन के दौरान बगोदर थाना क्षेत्र के उलीबार निवासी राजू मंडल की पत्नी लीलावती देवी की आंत कट गयी थी. उसके बाद उस महिला को इलाज के लिए झरिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहां उसका इलाज चल रहा है. इसके बाद महिला के भाई थाना क्षेत्र के तेलियाबहियार निवासी पिंटू मंडल ने डुमरी थाना प्रभारी सहित डीसी, एसडीओ, सीएस व डुमरी के विधायक को आवेदन देकर दोषी डाक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >