फर्जीवाड़ा में एक गिरफ्तार, गया जेल

गिरिडीह : नगर थाना पुलिस ने शनिवार को फर्जीवाड़ा के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस संदर्भ में कांड के अनुसंधानकर्ता गुप्तेश्वर दुबे ने बताया कि वर्ष 2014 में मंगरोडीह टोला के बरवाडीह निवासी अनवर अली के पुत्र अफजल हुसैन पर फर्जीवाड़ा को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. मामला जमीन […]

गिरिडीह : नगर थाना पुलिस ने शनिवार को फर्जीवाड़ा के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस संदर्भ में कांड के अनुसंधानकर्ता गुप्तेश्वर दुबे ने बताया कि वर्ष 2014 में मंगरोडीह टोला के बरवाडीह निवासी अनवर अली के पुत्र अफजल हुसैन पर फर्जीवाड़ा को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी.
मामला जमीन की हेराफेरी से जुड़ा था. श्री दुबे ने बताया कि इस मामले में अफजल कई महीने से फरार चल रहा था. शुक्रवार की रात को गुप्त सूचना के आधार पर अफजल को गिरफ्तार किया गया, वहीं शनिवार को जेल भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >