गिरिडीह. हीरोडीह थाना पुलिस ने रविवार की रात हत्या के आरोपी समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है. थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि जुलाई 2014 में थाना क्षेत्र के शाली गांव में मनोज मंडल नामक व्यक्ति ने अपने दो बच्चों और पत्नी को कुएंं में धकेल दिया था. इस घटना में दोनों बच्चोंे की मौत हो गयी थी. आरोपी मनोज फरार था. मनोज की गिरफ्तारी के लिए कई बार छापेमारी की गयी लेकिन वह पकड़ में नही आ रहा था. रविवार को पुलिस को सूचना मिली की मनोज गांव आया है. इसके बाद छापेमारी पर उसे गिरफ्तार किया गया. वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि प्रेम प्रसंग के एक मामले में युवक-युवती को भागने में सहयोग करने वाले मिलन मंडल को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया गया है.
हत्या के आरोपी समेत दो को जेल
गिरिडीह. हीरोडीह थाना पुलिस ने रविवार की रात हत्या के आरोपी समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है. थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि जुलाई 2014 में थाना क्षेत्र के शाली गांव में मनोज मंडल नामक व्यक्ति ने अपने दो बच्चों और पत्नी को कुएंं में धकेल दिया था. […]
