80 गैर पारा शिक्षकों की नियुक्ति का मामला अटका

गिरिडीह. जिले में 80 गैर पारा शिक्षकों की नियुक्ति का मामला तकनीकी पेंच में फंस गया है. इसके लिए विभाग ने प्राथमिक शिक्षा निदेशालय से मार्गदर्शन मांगा है. जिले में 1027 सामान्य शिक्षक व 300 उर्दू शिक्षकों के रिक्त पड़े पद को लेकर प्राथमिक शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की गयी थी. इसके तहत 874 अभ्यर्थियों […]

गिरिडीह. जिले में 80 गैर पारा शिक्षकों की नियुक्ति का मामला तकनीकी पेंच में फंस गया है. इसके लिए विभाग ने प्राथमिक शिक्षा निदेशालय से मार्गदर्शन मांगा है. जिले में 1027 सामान्य शिक्षक व 300 उर्दू शिक्षकों के रिक्त पड़े पद को लेकर प्राथमिक शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की गयी थी. इसके तहत 874 अभ्यर्थियों का रोस्टर निकाला गया था. इनमें से 671 अभ्यर्थियों को चुना गया. लेकिन विभाग के पास अब भी 80 ऐसे गैर पारा शिक्षक की नियुक्ति का मामला लटका हुआ है जो इग्नू से डीपीइ की परीक्षा पास कर चुके हैं. अब विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इग्नू से डीपीइ की परीक्षा पास अभ्यर्थी प्राथमिक शिक्षक की नियुक्ति में भाग ले सकते हैं. ऐसे पारा शिक्षकों ने अपना दावा भी प्रस्तुत किया है. लेकिन जिले में 80 ऐसे गैर पारा शिक्षक का मामला भी सामने आया है जो इग्नू से डीपीइ कर चुके हैं और वे भी प्राथमिक शिक्षक पद के लिए दावा किये हैं. ऐसे में विभाग ने प्राथमिक शिक्षा निदेशालय से मार्गदर्शन मांगा है. इस संबंध में डीएसइ महमूद आलम का कहना है कि निदेशालय के मार्गदर्शन के आधार पर ही विभाग अगला कदम उठायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >