विधायक संग डीसी ने किया नवनिर्मित अस्पताल भवन का मुआयना

चित्र परिचय : 3 – नवनिर्मित अस्पताल भवन का मुआयना करते विधायक, डीसी व सिविल सर्जन गिरिडीह. स्थानीय विधायक निर्भय कुमार शहाबादी के साथ डीसी डॉ. मुकेश कुमार वर्मा व सिविल सर्जन डॉ एस सान्याल ने चैताडीह माथाडीह में 12.14 एकड़ के क्षेत्र में बने नवनिर्मित सदर अस्पताल के भवन का मुआयना किया. डीसी ने […]

चित्र परिचय : 3 – नवनिर्मित अस्पताल भवन का मुआयना करते विधायक, डीसी व सिविल सर्जन गिरिडीह. स्थानीय विधायक निर्भय कुमार शहाबादी के साथ डीसी डॉ. मुकेश कुमार वर्मा व सिविल सर्जन डॉ एस सान्याल ने चैताडीह माथाडीह में 12.14 एकड़ के क्षेत्र में बने नवनिर्मित सदर अस्पताल के भवन का मुआयना किया. डीसी ने तत्काल नवनिर्मित अस्पताल भवन में 200 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाने का निर्देश कार्यपालक विद्युत अभियंता को दिया. साथ ही डीसी ने डीएफओ को निर्देश दिया कि नवनिर्मित अस्पताल भवन के क्षेत्र में वनरोपण के लिए वे किसी अधिकारी को जगह चिह्नित करने के लिए भेजें और वनरोपण का प्रस्ताव समर्पित करें. डीसी ने भवन के संवेदक को अविलंब अधूरे पड़े कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया. विधायक निर्भय कुमार शहाबादी ने कहा कि अस्पताल भवन का उद्घाटन मुख्यमंत्री रघुवर दास के हाथों कराया जायेगा. मौके पर नरेंद्र कुमार सिन्हा छोटन, अशोक वर्मा, उमेश सिंह आदि मौजूद थे. सिविल सर्जन ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की एजेंसी द्वारा कस्तूरबा विद्यालय के बगल में अस्पताल भवन का निर्माण कराया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >