राजधनवार, तिसरी. मैट्रिक और इंटर की परीक्षा के पहले दिन सोमवार को धनवार के सभी तीन परीक्षा केंद्रों पर 2277 परीक्षार्थियों ने मैट्रिक तथा दूसरी पाली में 1482 परीक्षार्थियों ने इंटर की परीक्षा दी. +2 उवि धनवार स्थित परीक्षा केंद्र पर 964 में से मैट्रिक के 7 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं इंटर की परीक्षा में 754 में से 15 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. यह जानकारी केंद्राधीक्षक सह प्राचार्य केडी दास ने दी. वहीं जानकी देवी आर्य कन्या उवि में केंद्राधीक्षक लक्ष्मी राउत ने बताया कि 585 परीक्षार्थियों ने मैट्रिक की परीक्षा दी जबकि चार परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. आदर्श कॉलेज राजधनवार में 728 परीक्षार्थी मैट्रिक की परीक्षा में शामिल हुए, जबकि एक अनुपस्थित रहा. प्राचार्य सुशील कुमार सिंह ने बताया कि इंटर की परीक्षा में 1103 परीक्षार्थी शामिल हुए 23 अनुपस्थित रहे. तिसरी प्रतिनिधि के अनुसार तिसरी अग्रवाला +2 उच्च विद्यालय में मैट्रिक की परीक्षा शांतिपूर्ण हुई. यहां गावां उवि, तिसरी बरमसिया उवि, लक्ष्मीपुर उवि, प्रोजेक्ट उवि, कस्तूरबा गांधी बालिका उवि, बरवाडीह उउवि तथा सतीडीह उवि का केंद्र बनाया गया था. 863 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी. केंद्राधीक्षक घनश्याम गोस्वामी ने कहा कि वीक्षण कार्य के लिए 35 शिक्षकोंे को लगाया गया है. बीडीओ व स्टेटिक मजिस्ट्रेट के देख-रेख में परीक्षा चल रही है. मौके पर दंडधर रवानी, आदित्य कुमार, समरेश कुमार, सुभाष कुमार यादव, सुनीता टुडू, सुभाष मुर्मू, हलीम खान, सदानंद कुमार, बसंती देवी, राजीव कुमार सिन्हा, प्रकाश विश्वकर्मा आदि मौजूद थे.
तीन केंद्रों पर मैट्रिक व इंटर की परीक्षा शुरू
राजधनवार, तिसरी. मैट्रिक और इंटर की परीक्षा के पहले दिन सोमवार को धनवार के सभी तीन परीक्षा केंद्रों पर 2277 परीक्षार्थियों ने मैट्रिक तथा दूसरी पाली में 1482 परीक्षार्थियों ने इंटर की परीक्षा दी. +2 उवि धनवार स्थित परीक्षा केंद्र पर 964 में से मैट्रिक के 7 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं इंटर की परीक्षा में […]
